जौनपुर : शराब के नशे में दो युवतियों का हाईवोल्टेज हंगामा, पुलिस पहुंची तो वर्दी वालों से भी उलझीं

SHARE:

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका तिराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में बताई जा रही दो युवतियों ने सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें हैं। नशे की हालत में उनके हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम से सड़क पर भीड़ और हलचल का माहौल बना रहा। मामले की सूचना मिलने पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद भी दोनों युवतियों का व्यवहार शांत नहीं हुआ और उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई करने का प्रयास किया।

स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। हालांकि, दोनों युवतियां मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं और उनके खिलाफ पुलिस ने आगे क्या कार्रवाई की, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई