भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री सौरभ कन्नौजिया का सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया स्वागत।

SHARE:

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री सौरभ कन्नौजिया का सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया स्वागत।

(आजमगढ़) भारतीय जनता पार्टी लालगंज के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर सौरभ कन्नौजिया का रविवार को सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक खेलकूद प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी मेहनत, लगन और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सौरभ कन्नौजिया को जिला महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक कार्यों और सक्रियता का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि सौरभ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही अनुसूचित जाति समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दें। नवनियुक्त जिला महामंत्री सौरभ कन्नौजिया ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन की मजबूती तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी सौरभ कन्नौजिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला कार्यसमित सदस्य उमेश विश्वकर्मा,विनोद यादव,मयंक श्रीवास्तव,सचिन यादव,अजय राय,अखिलानंद उपाध्याय, अनुराग कुमार,चंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई