सीहीपुर, लाइन बाजार : विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी

SHARE:

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार दोपहर 25 वर्षीय सुनीता देवी का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मूल रूप से झारखंड के रांची जिले की निवासी सुनीता के पति पतिभगत मजदूरी के लिए बाहर गए थे। सूचना मिलने पर पहुंचे पति उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतका पांच वर्षीय बच्चे की मां थी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई