कुंभापुर, रामपुर जौनपुर (हादशा) : बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत

SHARE:

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेमुही मोड़ पर रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।

कुंभापुर निवासी निर्मला देवी (पत्नी स्व. राजमनि गौतम) अपने बेटे सचिन के साथ भदोही से बेटी की शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल निर्मला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 18 नवंबर को होनी थी। थाना प्रभारी रमेश कुमार के मुताबिक, पुलिस को कार का नंबर UP 62 DJ 7555 मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई