पत्रकार : ए के तिवारी
जौनपुर। गांधी जयंती के अवसर पर साहू कल्याण समिति (साहू क्लब), जौनपुर की ओर से साहू धर्मशाला, स्टेशन रोड पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों और आम लोगों की बीपी व शुगर की जांच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर में डॉ. रवि गुप्ता, एमबीबीएस, एमडी (इमरजेंसी मेडिसिन) तथा पीटी डॉ. निखिल साहू, एमपीटी (न्यूरो) ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम का संयोजन न्यू सुदामा हॉस्पिटल, रसूलाबाद द्वारा किया गया।आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य आम लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री सिद्धार्थ कुमार साहू, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के साथ अनिल कुमार गुप्ता, योगेश साहू, प्रदीप गुप्ता, घनश्याम साहू, संतोष गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक साहू, विजय गुप्ता अध्यापक, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिवकुमार साहू, सतनारायण गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, पवन साहू बाबाजी, रतन साहू भाई जी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।शिविर में स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों ने आयोजन को उपयोगी बताया।





