जौनपुर : खुटहन में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई सौगात, आरोग्य मेडिकल एंड फार्मास्यूटिकल्स का भव्य शुभारंभ

SHARE:

मरीजों को दवाओं के चयन और सही मार्गदर्शन में मिलेगी मदद

पत्रकार विवेक कुमार त्रिपाठी

खुटहन, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर आरोग्य मेडिकल एंड फार्मास्यूटिकल्स का भव्य उद्घाटन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन के चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी रही।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आनंद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में मरीजों को दवाओं की सही जानकारी और योग्य फार्मासिस्ट की उपलब्धता से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए उन्होंने इस मेडिकल स्टोर की शुरुआत करने का निर्णय लिया। एम. फार्मा की योग्यता रखने वाले आनंद वर्मा का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को दवाओं के संबंध में उचित जानकारी और जिम्मेदार मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि मरीजों को दवाओं की खरीद के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके। उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बिंदू चौधरी, रमाकांत चौधरी, राकेश सिंह, विनीत वर्मा, मुरारी चौरसिया सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रधान पद के दावेदार और आनंद वर्मा के पैतृक गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आरोग्य मेडिकल एंड फार्मास्यूटिकल्स की शुरुआत को क्षेत्रवासियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे दवाओं की उपलब्धता के साथ योग्य व्यक्ति से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में भी सहूलियत मिलेगी।क्षेत्र में इस पहल के लिए प्रोपराइटर आनंद वर्मा की सराहना की जा रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई